मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सर्किल के 77 सेक्शन की कुल 308 पंचायतों से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर शिकायतें सर्वाधिक हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग अब घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक लेगा। मीटर रीडिंग, रिचार्ज, तकनीकी खराबी और बिलिंग से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही ऑन-स्पॉट निस्तारण करने का प्रयास करेगा। ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में मुजफ्फरपुर सर्कल में ये बातें सामने आईं। सर्किल ऑफिस में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर पूर्वी कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर, स्मार्ट मीटर सिक्योर कंपनी के वाइस प्रेस...