मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों में कॉपियों की जांच होंगी। मुजफ्फरपुर में एक मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।12 मई से कॉपियों की जांच शुरू होगी। बोर्ड ने इसको लेकर परीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उनको केंद्रों पर योगदान कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। मुजफ्फरपुर के अलावा दरभंगा, पटना, गयाजी एवं सारण जिले में माध्यमिक स्तर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकन का कार्य 14 मई तक चलेगा। तीन दिनों में ही कॉपियों की जांच पूरी कर लेनी है। मूल्यांकन के लिए इन जिलों के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत विषयवार ...