मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनएचएआई ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्ट टैग लोकल पास की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी है। इस फैसले से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के रोजाना सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए अब घर बैठे मोबाइल से ही पास बन जाएगा। टोल पर लाइन लगने की जरूरत नहीं होंगी। सरकार के 'डिजिटल इंडिया' विजन के तहत राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के जरिए यह सुविधा दी गई है। बता दें कि डिजिटल लोकल पास की शुरुआत सबसे पहले जुलाई 2026 में दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल पर हुई थी। उसकी सफलता के बाद अब इसे 121 टोल प्लाजा तक बढ़ाया गया है। इसमें बिहार के मैठी समेत नौ टोल प्लाजा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अब 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन बनेगा फास्टैग लोकल पासऑनलाइन लोकल पास की सूची एनएचएआई ने मंगलवार को ऑनलाइन लोकल ...