मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर खेल विकास कार्यक्रम के तहत 16 व 17 मई को मुजफ्फरपुर समर इंडोर बाल ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। आयोजन युवा सृजन द्वारा सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं खेल भवन में होगा।जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुश्ती, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वुशू, कराटे, ताइक्वांडो, रोप स्किपिंग सहित लूडो जैसे खेल शामिल हैं। अंडर-14 और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिता विभाजित है। 16 मई को कुश्ती, वुशू, ताइक्वांडो एवं कराटे की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 17 मई को शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रोप स्किपिंग व लूडो का आयोजन होगा। लूडो को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है, जिसमें कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- वॉटर स्पोर्ट्स व ता...