मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर और दरभंगा रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष पर्व त्योहार के मौके पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्थाई होल्डिंग एरिया का निर्माण होगा। समस्तीपुर रेल मंडल ने मंगलवार को इसकी कवायद शुरू कर दी है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) के अधिकारियों के साथ समस्तीपुर में मंथन हुआ। रेलवे संगठन राइट्स निर्माण कराएगा। इसके निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता, क्षमता, सुविधाएं आदि पर चर्चा की गई। अब राइट्स बहुत जल्द मुजफ्फरपुर और दरभंगा जंक्शन पहुंचकर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भौतिक स्थल निरीक्षण करेगा। छठ पर्व से पहले स्थाई होल्डिंग एरिया का निर्माण कराने का लक्ष्य है। बीते छठ पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व मध्य रेलवे के पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा...