मुजफ्फरपुर लाई जा रही 5 लाख की शराब जब्त
सीवान, मार्च 17 -- गुठनी (सीवान),एक संवाददाता। गुठनी - मेहरौना मुख्य मार्ग पर गुठनी चौराहा के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते तस्करों की ओर से शराब की बड़ी खेप थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर सघन जांच शुरू कर दिया। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां 12 चक्के ट्रक से 96 कार्टून (829 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत बाजार में 5 लाख रुपए लगाई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित चालक की पहचान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बरवे गांव निवासी नंद कुमार राय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.