मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली चौक पर बुधवार की दोपहर यह घटना हुई। मुजफ्फरपुर शहर से पूसा की तरफ जा रही महिंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी में अचानक आग लग गई। स्टीयरिंग के पास धुंआ और आग देख चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोका और गाड़ी में बैठे सभी लोगों को बाहर निकाला। एक ही परिवार के 6 लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी में चालक चंद्रमणि के अलावा उनकी मां, चाची, पत्नी, भाई की पत्नी और दो छोटे बच्चे सवार थे। चंद्रमणि ने बताया कि वे लोग शहर में बीएमपी 6 के निकट रहते हैं। वहां से सभी घड़इया सावनी घड़ी पूजा करने मूल घर सकरा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव जा रहे थे। इस बीच नरौली चौक के निकट गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अगलगी में परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची। गाड़ी से सभ...