मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, बेगूसराय में युवक का एसिड से कत्ल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक ही दिन में दो जिलों को दहला दिया। मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रालोजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की बुलेट पर सवार होकर घर लौटते वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। घटना बड़ा जगन्नाथ मंदिर के पास उस समय हुई, जब वह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह जैसे ही अपने घर के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- बिहार में जिलाध्यक्षों की सूची बदलेगी कांग्रेस, किसका नाम कटवाएंगे राजेश राम? घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे दरभंगा रोड की तरफ भागने में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.