हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 16 -- Bihar Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी और पोल में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में भारी कोहराम मचा हुआ है।बम धमाके जैसी गूंज से दहल गया पूरा इलाका हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की गूंज इतनी ज्यादा जोरदार थी कि आसपास के घरों में गहरी नींद में ...