हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 1 -- Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में सदर थाने क्षेत्र के भगवानपुर, कृष्णा नगर से बीते 10 दिनों से लापता प्रोफेसर के बेटे का शव शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में मिला। मृतक रवि किशोर के बड़े भाई राजकिशोर कुमार ने एसकेएमसीएच स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। मेडिकल पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शव सौंप दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। राजकिशोर कुमार ने मेडिकल पुलिस को बताया वह तीन भाई हैं। दो भाई शिक्षक हैं। पिता वंशी महतो हाजीपुर में एक कॉलेज में प्रोफसर थे। रवि किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मूलरूप से वे लोग सरैया थाना क्षेत्र के रामकृष्ण, दुबियाही गांव के निवासी हैं। फिलहाल सदर थाने के भगवानपुर में मकान बनाकर रहते हैं। राजकिशोर ने पुलिस को बताया कि बीते 19 अप्रैल...