मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निगरानी की विशेष टीम ने बुधवार को सदर थाने के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दारोगा छात्र के अपहरण के आरोप में जेल में बंद आरोपित आनंद कुमार के भाई अमन से केस डायरी में मदद पहुंचाने के लिए रिश्वत ले रहे थे। दारोगा की गिरफ्तारी पुराने सदर थाने के बाहर से सुबह करीब नौ बजे हुई। गिरफ्तारी के समय दारोगा ने निगरानी टीम से उठापटक शुरू कर दी, लेकिन टीम में शामिल अफसर और जवानों ने उसे दबोच लिया। सर्किट हाउस में लाकर पूछताछ के बाद टीम दारोगा को लेकर पटना रवाना हो गई। मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार विशेष निगरानी न्यायालय में पेशी के बाद गुरुवार को दारोगा को जेल भेजा जाएगा। निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दारोगा भास्कर मिश्रा के खिलाफ पियर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.