हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 28 -- Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहलाने वाली खबर आई है। एक घर के कमरे में मां और उसके दो मासूम बच्चों के शव मंगलवार को कपड़े की रस्सी से बंधे हुए मिले। उनके गर्दन पर जख्म के निशान और नाक से खून भी बहता हुआ पाया गया। परिजन द्वारा पट्टीदर चचेरे भाइयों पर सामूहिक हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित बाझिला गांव की है। मां और बेटे-बेटी के शव मिलने के बाद परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। आसपास के गांवों में भी खबर आग की तरह फैल गई। मृतकों में मां रीता देवी (30), उसकी ढाई साल की बेटी वैष्णवी कुमारी और सात माह का बेटा रुद्र कुमार शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ और कांटी थानेदार द...