सरैया, अप्रैल 11 -- Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव में आवारा कुत्ते ने एक दिन 50 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे से दोपहर तक कुत्ते ने गांव में आतंक मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को खदेड़कर मार डाला। कुत्ते के हमले में चंद्रकला देवी, मीणा देवी, मुन्नू शाही की पत्नी एवं मां, पृथ्वी सहनी और उनकी पत्नी, चंदेश्वर साह, बालेश्वर सहनी, मनटुन शाही, शंभू शाही, ललन साह, अनुज शाही, बिपिन शाही, विनय राय, संदीप शाही, लक्ष्मण सहनी, राजेश ठाकुर व उनके पुत्र सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी नरेश शाही, गौरी शाही की पत्नी, नगीना सहनी, रजनीश सहनी के पुत्र तथा मुन्नू शाही को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती...