लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में आयोजित सैयद एजाज हुसैन कप डे-नाइट राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और सीवान के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मुजफ्फरपुर ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ डॉ. कुमार अमित और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा किक मारकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की शानदार जीत, चांदनी बनीं 'प्लेयर ऑफ द मैच' मैच का उद्घाटन डॉ. कुमार अमित, डॉ. हरिप्रिया, सवित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.