पटना, दिसम्बर 16 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मांग की है कि सरकार माइक्रोफाइनेंस बैंकों पर लगाम लगाए। मुजफ्फरपुर के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, जीवित बचे बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी सरकार उठाए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्ज और उनकी कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज और सरकार की नीतिगत विफलताओं का परिणाम है। कर्ज के दबाव में एक परिवार को इस भयावह कदम के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न तो समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है और न ही उन्हें शोषण से बचाने की कोई प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.