सीतामढ़ी, मार्च 3 -- सीतामढ़ी,। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का आखिरी मैच सोमवार को मधुबनी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 102 रनों से जीत दर्ज की। इससे पहले मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मुजफ्फरपुर पहले बैटिंग करते हुए से आर्यन के 53 ,सोनू 45 तथा कुणाल के 35 रन के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 269 रन बनाया । मधुबनी की तरफ से सर्वाधिक विकाश झा ने 4 आदित्य 3 तथा अरुण ने 2 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से ऋतिक ने 52, आयुष 31 तथा विकाश कुमार के 35 रन के बावजूद 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर की ओर से शुभम मल ने 6, देवाशीष व विशाल ने एक-एक विकेट च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.