बक्सर, जनवरी 29 -- पेज- युवा के लिए राज हाई स्कूल में चल रहा है शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट फोटो-18, कैप्सन :- गुरुवार को राज हाई स्कूल खेल मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते उपमुख्य पार्षद डुमरांव, निज संवाददाता। राज हाई स्कूल खेल मैदान पर चल रहे शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी में पहला क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। रॉची और मुजफ्फरपुर की टीम आमने-सामने थी। टॉस जीतकर रॉची ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रॉची ने निर्धारित 21 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। कप्तान अनिर्बन चटर्जी ने आतीशी बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल पर 46 रन बनाया। वहीं शांतनु और अनिकेत ने 30-30 रन का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से आदर्श, रंजीत, आशीष और मयंक ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में...