मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर से देर रात चंपारण की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार से नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। इसका फायदा नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आने वालों को भी मिलेगा।नरकटियागंज से यह ट्रेन शाम छह बजे खुलकर रात 10 बजे मुजफ्फरपुर आएगी। वहीं, रात के 11.30 बजे यह नरकटियागंज के लिए मुजफ्फरपुर से खुलेगी। इससे करीब तीन से चार हजार यात्रियों को रोजना लाभ मिलेगा। वर्तमान में दो बजे के बाद नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के लिए कोई पैसेंजर या इंटरसिटी नहीं थी। इसके शाम छह बजे से खुलने से बेतिया और बापूधाम मोतिहारी में कार्यरत कर्मियों को भी सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बीच नई फास्ट पैसेंजर का परिचालन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...