मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं करने को परिवहन विभाग के मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर के डीटीओ कुमार सत्येन्द्र यादव के अलावा दोनों एडीटीओ व एक एमवीआई से जवाब तलब किया है। इन अधिकारियों सहित मुख्यालय ने सूबे के परिवहन विभाग के 40 अधिकारियों को शो कॉज जारी किया है। साथ ही उनको तीन दिनों के भीतर मुख्यालय को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर सहित नौ अन्य जिलों के डीटीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें भागलपुर, सारण, मधुबनी, पटना, सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास और समस्तीपुर के डीटीओ शामिल हैं। कार्रवाई का दायरा सिर्फ डीटीओ से आगे बढ़ाते हुए उन जमीनी अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है, जिनको सड़क पर उतर जांच अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.