मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एलएस कॉलेज मैदान में जिला बालक अंडर-20 कबड्डी टीम का चयन हुआ। ट्रायल में 155 खिलाड़ी शामिल हुए। मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम टीम में शामिल किया जाएगा, जो इसी महीने सिवान में आयोजित जूनियर जोनल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता भी 4 से 6 अगस्त तक पटना में होनी है। मौके पर निसार अहमद कादरी, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, संतोष कुमार, अंकित प्रकाश सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रह...