मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) पीएस दिलीप कुमार ने गुरुवार को सेवा सुधार समूह (एसआईजी) के साथ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। कैग रिपोर्ट जारी होने के बाद यह उनका मुजफ्फरपुर का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को परखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत निरीक्षण की शुरुआत प्लेटफॉर्म नंबर सात से हुई। वहां से वे प्लेटफॉर्म एक, दो-तीन होते हुए स्काईवॉक के रास्ते पंपू पोखर स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और फुट ओवर ब्रिज की स्थिति देखी। सीटीबी पहुंचने पर उन्होंने प्रतीक्षालय, बुकिंग...