मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर स्थित जुब्बा सहनी स्टेशन का प्रबंधक बनाया है। नारायणपुर अनंत के स्टेशन अधीक्षक शिवदास को मुजफ्फरपुर स्टेशन का नया स्टेशन प्रबंधक प्रतिनियुक्त किया है। शिवदास मुजफ्फरपुर स्टेशन पर काफी दिनों तक स्टेशन मास्टर के रूप में काम कर चुके हैं। मुजफ्फरपुर के एसएसई को मुख्यालय तलब कर लिया गया है। उनकी जगह वाल्मीकिनगर के इलेक्ट्रिक एसएसई को मुजफ्फरपुर स्टेशन क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक के पद पर करीब चार साल से तैनात थे। यह भी पढ़ें- स्टेशन सुपरिटेंडेंट अब कहलाएंगे स्टेशन मैनेजर, कर्मियों में खुशी ...