मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राज्य के स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2026-27 का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, फुटबॉल बालक वर्ग अंडर-14/17/19 वर्ग के मुकाबले 25 से 29 सितंबर तक किशनगंज में होगा। वहीं, मुजफ्फरपुर को बालिका भारोत्तोलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की खिलाड़ी शामिल होंगी。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का निबंधन शुरूप्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार को दी गई है। कैलेंडर के अनुसार, वुशू, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, एथलेटिक्...