मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना में बेहतर काम करने पर जिले को राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेस्ट आउटकम अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड पटना में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजेता ने जिला प्रतिरक्षण की टीम को दिया। अवार्ड को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार पांडेय ने लिया। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत बेहतर काम करने पर जिले की टीम को अवार्ड दिया गया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना के तहत पटना में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुजफ्फरपुर को 100 में 78 अंक मिले हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में जिले को मिला प्रथम स्थान पूरे बिहार में मुजफ्फरपुर इस योजना में अव्वल आया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना क...