मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- - जॉर्ज स्मृति उपवन में प्रशासन ने मुख्य कार्यक्रम आयोजित कराया मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समाजवादी नेता और मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिले में जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। जिला प्रशासन ने जॉर्ज स्मृति उपवन में मुख्य कार्यक्रम किया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्य समारोह में श्रद्धांजलि देने के बाद डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मुजफ्फरपुर जॉर्ज फर्नांडिस की कर्मभूमि रही। इसको औद्योगिक मानचित्र पर उभार कर उन्होंने इसे प्रदेश और देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। खासकर बेला औद्योगिक क्षेत्र में आईडीपीएल और भारत वैगन जैसी बड़ी कंपनियों की स्थापना कर इस इलाके के युवाओं को ना क...