मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दो माह के अंदर दूसरी बार ऐसी धमकी दी गई। प्रधान जिला जज के ईमेल पर सुबह 7.53 बजे धमकी भरा मेल आया। नीराजा गांधी के नाम के ई-मेल से दोपहर एक बजे कोर्ट में बम धमाके की धमकी का मैसेज आया। इसमें तमिलनाडु के एक संगठन की ओर से जिम्मेवारी ली गई है। मेल आने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता ने फौरन कोर्ट परिसर पहुंचकर जांच की। जांच में कहीं बम नहीं मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिसर को खाली कराकर बम की तलाश शुरू की। चार घंटे तक कोर्ट परिसर के एक-एक कोना और उपस्करों को डॉग स्क्वायड और विस्फोट खोजी यंत्र से खंगाला गया। लेकिन, बम नहीं मिला। इस कारण सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्थित...