मुजफ्फरपुर के स्वर्ण व्यवसायी की वैशाली में गोली मारकर हत्या, रक्षा बंधन से पहले मर्डर से दहशत
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- बिहार के वैशाली में गुरुवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। लूटपाट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना जनदाहा प्रखंड के तीसीऔता थाना अंतर्गत स्थिति राजा चिमनी के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। आगे की छानबीन की जा रही है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विशाल कुमार सोनी के रूप में की गयी है। वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। एसपी शुभांक मिश्रा ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ इलाके में नाकाबंदी कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। बदमाशों के भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.