मुजफ्फरपुर के स्केटरों ने जीते नौ पदक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। पटना ओपन जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर की ओम स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीते। अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और छह रजत पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में असली गुप्ता, संवि पटेल और नित्यांता सिंह शामिल हैं। वहीं, आरिब भारद्वाज, अर्नब गुप्ता, गुड्डू कुमार, जानवी शर्मा, अनुष्का और उत्कर्ष आनंद ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अकादमी के संस्थापक अरविंद कुमार और अंकित कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.