मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार का पहला हल्दी कलस्टर मुजफ्फरपुर के सकरा में बनेगा। यहां एक हजार एकड़ में दुनिया की सबसे अच्छी और महंगी लाकाडोंग हल्दी की खेती होगी। इसके लिए मेघालय से बीज मंगाया जाएगा। सिर्फ मेघालय के जैंतिया हिल्स इलाके में लाकाडोंग हल्दी उगाई जाती है। औषधीय गुणों से लैस इस हल्दी को फॉर्मा व न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग के लिए मूल्यवान माना जाता है। इसमें गुणकारी करक्यूमिन की मात्रा सबसे अधिक होती है। सामान्य हल्दी में मौजूद दो से पांच प्रतिशत करक्यूमिन की अपेक्षा लाकाडोंग हल्दी में सात से 12 प्रतिशत तक होता है। उच्च करक्यूमिन व अन्य खूबियों के चलते इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय बाजारों (दुबई, अफ्रीका व अन्य) में रहती है। विदेशों की तरह सिंचाई की होगी आधुनिक एमकैड व्यवस्था हल्दी कलस्टर में विदेशों की तर्ज...