मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर के व्यापारी अपना कारोबार बचाने के लिए इस बार पश्चिम बंगाल से लीची खरीद रहे हैं। जिले में मौसम की मार और स्टिंक बग कीट के प्रकोप से बगानों में 30 फीसदी लीची भी नहीं बची है। किसान अपने बगान को देख हताश हैं तो जिले के दर्जनों बड़े व्यापारी बंगाल का रूख कर रहे हैं। दरअसल, यहां के किसानों से खरीदे गए लीची के बगान की हालत देख व्यापारी झांकने आना भी नहीं चाहते। यही कारण है कि जिले के कांटी, मीनापुर, बोचहां आदि प्रखंडों के दर्जनों व्यापारी बंगाल जाकर किसानों का लीची का बाग खरीद रहे हैं。 यह भी पढ़ें- मौसम की मार और कीट का कहर, मुजफ्फरपुर में 30 फीसदी लीची भी नहीं बची; बंगाल से खरीद रहे कारोबारीबंगाल की लीची से पूरा करेंगे महानगरों का ऑर्डर: कांटी के लीची व्यापारी बबलू शाही ने बताया...