मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वालों को राहत मिलेगी।रेलवे के अनुसार, 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलेगी। ट्रेन रात 1.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और 1.15 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलेगी। यह 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आठ ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर में शाम 4.40 बजे पहुंचेगी और 4.45 बजे रवाना होगी।अमृतसर से खुल...