बिहारशरीफ, मार्च 16 -- बिहार थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ-पैगंबरपुर निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के 37 वर्षीय पुत्र आशीष रंजन के रूप में हुई है। घटना का कारण पता नहीं चला है। पिता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसी सिलसिले में वह करीब दो वर्षों से अपने कुछ साथियों के साथ भोला कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। कंपनी के काम का दबाव काफी अधिक था। इस वजह से वह अक्सर नौकरी छोड़ने की बात करता था। परिवार की जिम्मेवारी के वजह से नौकरी कर रहा था। सोमवार की सुबह साथियों ने फोन कर बताया कि आशीष काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा...