मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत सूबे के 30 जिलों में भूजल की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक संकेत सामने आए हैं। इन जिलों के भूजल में नाइट्रेट की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई है। इसके अलावा, मधुबनी और शिवहर सहित चार जिलों के भूजल में आर्सेनिक की मौजूदगी पाई गई है। यह केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की बीते माह आई रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भूजल में नाइट्रेट की अधिकता से बच्चों में 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' का खतरा है। वहीं, लंबे समय तक आर्सेनिक युक्त पानी पीने से आर्सेनिकोसिस हो सकता है। इससे फेंफड़े में दिक्कत आने लगती है। सांस लेने में तकलीफ होती है और दम घुटने लगता है। इन जिलों में पानी में नाइट्रेट की अधिकता: रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, ...