मुजफ्फरपुर के आयोजना क्षेत्र का हुआ विस्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर विकास विभाग ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, छपरा और भागलपुर के आयोजना क्षेत्रों का विस्तार करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल अब 428.29 वर्ग किमी होगा। इसमें नगर निगम, कांटी नगर परिषद, माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत, पांच सेंसस टाउन और छह प्रखंडों के 274 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।इन चार शहरों के विस्तारित क्षेत्रों में अब कुल 1531 राजस्व ग्राम, नौ शहरी प्रशासनिक इकाइयां और सात जनगणना नगर (सेंसस टाउन) शामिल होंगे। विस्तारित आयोजना क्षेत्र का नक्शा, शामिल शहरी प्रशासनिक इकाइयों एवं राजस्व ग्रामों की सूची तथा उनकी आबादी का विस्तृत विवरण भी जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अब भवन निर्माण, भूमि उपयोग, सड़क, जल निकासी, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.