नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अगर मन में पक्का इरादा हो और दिशा सही हो, तो पहली ही कोशिश में बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल ब्लॉक के रहने वाले होनहार युवा अभिनव पराशर ने, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक (Rank 17) हासिल कर डीएसपी (DSP) के पद पर जगह बनाई। वर्तमान में वे पूर्णिया जिले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO/DSP) के रूप में तैनात होकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।किसान पिता और मां के संस्कारों ने दी प्रेरणा अभिनव की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग और समर्पण रहा है। उनके पिता प्रेम कुमार मिश्रा एक किसान हैं और माता सुधा मिश्रा गृहिणी हैं। अभिनव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई और 12वीं तक की शिक्षा प्रतिष्ठित आरके...