मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियों ने हुनर और आत्मनिर्भरता की जो मिसाल कायम की है, अब उसकी गूंज झारखंड तक पहुंच गई है। जिले का बैग क्लस्टर मॉडल अब झारखंड के रामगढ़ में लागू होगा। इसे लेकर झारखंड से तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची और बेला स्थित बैग क्लस्टर की पूरी कार्यप्रणाली को करीब से समझा।झारखंड सरकार की टीम ने बैग क्लस्टर में महिलाओं से बैग निर्माण, कटिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की बारीकियां जानीं। टीम का नेतृत्व कर रहीं रामगढ़ की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने बताया कि जीविका की महिलाएं सरकारी योजनाओं से समन्वय स्थापित कर जिस तरह आत्मनिर्भर बन रही हैं, उससे प्रेरित होकर रामगढ़ में भी बैग कंपनी शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। टीम ने जीविका की ओर से सदर अस्पत...