हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर । सं.सू. मुजफ्फरपुर की टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में सोमवार को वैशाली की टीम को 04 विकेट से पराजित कर सीरीज अपने नाम कर ली। विजेता टीम की पुष्पांजलि कुमारी को उसके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वैशाली के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच का टॉस वैशाली टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली टीम के खिलाड़ियों ने सभी विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। अपने टीम के लिए अन्नू कुमारी एवं एनम कुमारी ने 25-25 रन तथा सुषमा एवं सूर्यवंशी ने 14-14 रन बनाई तथा बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नही कर सकी। मुजफ्फरपुर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रानी ने 03 विकेट तथ...