मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले का स्थापना दिवस गुरुवार को विविध कार्यक्रमों के बीच खुदीराम बोस स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा, एसएसपी सुशील कुमार, नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने जिलेवासियों को शुभकामना दी। डीएम ने कहा कि जिले का स्थापना दिवस समारोह 152 वर्षों का समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा का उत्सव है और इसकी गाथा गौरवपूर्ण है। स्थानीय लोकनृत्यों की थाप पर थिरकते कलाकार, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते गीत-संगीत और जिले के इतिहास-विकास को प्रदर्शित करतीं झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। मौके पर विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम,...