नई दिल्ली, मई 23 -- शिक्षा नहीं, भविष्य गढ़ने का मिशन बदलते दौर में शिक्षा का अर्थ केवल किताबें पढ़ाना नहीं रह गया है। अब आवश्यकता है ऐसे संस्थानों की, जो बच्चों की सोच, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी क्षमता चारों का विकास कर सकें। इसी सोच के साथ मुजफ्फरपुर में स्थापित आवासीय ग्रैंडव्यू प्रेप स्कूल पिछले एक दशक से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रभावशाली कार्य कर रहा है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु कुमार के नेतृत्व में यह स्कूल बच्चों को प्रारंभिक कक्षाओं से ही मजबूत अकादमिक आधार और प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट तैयारी प्रदान कर रहा है।एक जरूरत से जन्मी पहल साल 2016 में जब मुजफ्फरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रिपरेटरी स्कूलों की कमी महसूस की गई, तब इस संस्थान की नींव रखी गई। उस समय अभिभावकों को बेहतर शिक्षा...