मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण से सबसे अधिक बच्चे 2027 की मैट्रिक परीक्षा देंगे। सूबे में कुल 13,61,254 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन बिहार बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के लिए पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक 68,172 और मुजफ्फरपुर में 63,791 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पटना से 61,965 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। हालांकि, इंटर परीक्षा को लेकर पटना से सबसे अधिक 64,358 परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इंटर में दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण के परीक्षार्थियों की संख्या 50,708 है। इंटर में मुजफ्फरपुर से 47,454 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। समस्तीपुर में 49 हजार और मधुबनी में 48 हजार छात्र-छात्राओं ने इंटर के...