पटना, मई 15 -- मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति दी गई है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की 67वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री लगेगीप्रस्तावों की मंजूरी मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में Rs.573.15 करोड़ से 2.5 एम एमटीपीए क्षमता वाली डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड और किशनगंज में Rs.573.76 करोड़ से 2.5 एम एमटीपीए क्षमता की डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित स्वीकृति एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे बिहार देश औ...