मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने मंगलवार को गन्नीपुर स्थित आरएफएसएल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि जांच की गुणवत्ता और तय समय के अंदर अनुसंधान पूरा करने से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों के संकलन और उनकी जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। बताया कि जल्द ही मुजफ्फरपुर आरएफएसएल में डीएनए जांच शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य कई जांच की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। निरीक्षण के बाद एडीजी ने कहा कि मुजफ्फरपुर आरएफएसएल फोरेंसिक जांच के मामले में अच्छा काम कर रही है। कुछ काम पेंडिंग रह जा रहे हैं। उसकी समीक्षा की जा रही है। कहा कि साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर विभाग गंभीर है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रह...