मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेनें गुरुवार को 21 मिनट से लेकर पौने 10 घंटे तक विलंब रहीं। इससे यात्री भीषण गर्मी में हलकान रहे। रेलवे के सोशल मीडिया हैंडिल पर यात्री लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। फिर भी परिचालन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- साढ़े 9 घंटे लेट आई आनंद विहार स्पेशलट्रेन की देरी जानकारी के अनुसार, 15232 गोंदिया एक्सप्रेस सबसे अधिक 9.41 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। यह ट्रेन सुबह चार बजे की जगह दोपहर 01.04 बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, 15726 आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह दस बजे की जगह दोपहर 2.57 बजे और रक्सौल-हावड़ा 13022 मिथिला एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के बदले शाम 5.13 बजे आयी। इसके अलावा 04652 हमसफर एक्सप्रेस 6.21 घंटे की देरी से चल रही है। दोपहर...