नई दिल्ली, जून 5 -- Bihar Top News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान आने के बाद मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए अग्निकांड में छह लोगों की मौत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन हेड और घटना के वक्त ऑन ड्यूटी रहे डॉक्टर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ये सभी अपनी ड्यूटी से नदारद थे। पुलिस ने आईसीयू के डॉक्टर पंकज, एडमिन मैनेजर रामकुमार और मेंटेनेंस मैनेजर अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि घटना बेदह दुखदायी है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉ उपेंद्...