पटना, जून 4 -- मुजफ्फरपुर अग्निकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भीषण अग्निकांड के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अस्पताल के दौरे पर तो नहीं गए लेकिन पटना एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ संजय झा भी थे। इस अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री से इस अग्निकांड को लेकर सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने सिर्फ हाथ जोड़ा और चुप्पी साधते हुए निकल गए। संजय झा भी पत्रकारों के सवाल पर चुप्पी साधते हुए आगे बढ़ गए। अब राष्ट्रीय जनताा दल ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर निशाना साधा है और गंभीर सवाल उठाए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग लगने के बाद कुछ लोगों की जान जाने की सूचना है जो बेहद दुखद है।...