मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों और ब्लॉकों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले परमिट धारक बस संचालकों ने पुलिस प्रशासन द्वारा बसों को जबरन शहर के बाहर ही रोके जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। बस चालकों और ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि उनके पास मुख्यालय तक आने का वैध परमिट और नियमावली होने के बावजूद स्थानीय पुलिस उन्हें शहर की सीमा के भीतर दाखिल नहीं होने दे रही है, जिससे यात्रियों और बस कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान और बसों को शहर के अंदर तक आने की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर बस ऑपरेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया है।मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का संचालन कर रहे बस संचालकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि ग्रामीण इ...