मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- नगर पालिका प्रशासन मुजफ्फरनगर शहर में भी इंदौर जैसे घटना होने का इंतजार कर रही है। शहर की पेयजलापूर्ति को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। शहर में कई क्षेत्रों में करीब 30 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन के भरोसे पानी की सप्लाई की जा रही है। जिस कारण पानी की पाइप लाइन बार-बार लीकेज हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि शहरी क्षेत्र में अधिकांश पानी की पाइप लाइन नालों के नीचे और बराबर से जा रही है। लीकेज होने पर टंकियों में दूषित पानी आता है। शहर के मोहल्ला पटेल नगर, कच्ची सड़क, आनंदपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, लद्दावाला में कुछ घरों में टंकियों से दूषित पानी आ रहा है। शहरी क्षेत्र में करीब 700 किलोमीटर पानी की पाइप लाइन है। वहीं पानी की सप्लाई करने के लिए 70 नलकूप है। वहीं करीब 40 से 60 किलो मीटर सीवर लाइन है। नगर पालिका की शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.