नई दिल्ली, जून 4 -- शहर के बीच पहुंचा सेंट्रम रिचार्ज मुजफ्फरनगर में रोज की जिंदगी तेज चलती है। बाजारों में भीड़ रहती है। मंडी में आवाजाही बनी रहती है। चौराहों पर लोग काम, खरीदारी, सफर और रोज की जरूरतों के लिए निकलते रहते हैं। ऐसे में शरीर का थकना आम बात है। कई लोग इसे दिनचर्या का हिस्सा मानकर आगे बढ़ जाते हैं। इसी रोज की थकान को ध्यान में रखते हुए सेंट्रम रिचार्ज ने मुजफ्फरनगर में अपना कैनोपी कैंपेन किया। कैंपेन का आसान मैसेज था रोज की थकान रोज का रिचार्ज। यानी दिनभर की भागदौड़ के बाद बॉडी को भी रोज सही एनर्जी और रिचार्ज की जरूरत होती है।शिव चौक से रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंची टीम सेंट्रम रिचार्ज की कैनोपी एक्टिविटी 26 मई से 30 मई तक मुजफ्फरनगर की पांच लोकल लोकेशन पर की गई। टीम शिव चौक, नई मंडी, हनुमान चौक, महावीर चौक और रोडवेज बस स्टैंड प...