मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय स्थित नुमाइश मैदान में सोमवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी एक साथ मंच साझा कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोजगार मेले में हजारों युवा बेरोजगारों को विभिन्न कंपनियों में चयन होने पर नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। उधर इस जनसभा को वर्ष 2027 में उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भाजपा-रालोद का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। जनसभा को पउप्र में राजनीतिक समीकरण को साधने एवं जाट मतदाताओं को भाजपा गठबंधन के पक्ष में एकजुट करने की भी रणनीति मानी जा रही है।पिछले एक सप्ताह से जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.