मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। सोमवार को जजी परिसर में फैंथम हॉल में सुबह 10 से नामांकन प्रक्रिया चलती रही, जिसमें वकीलों ने विभिन्न पैनलों से पदों पर दावेदारी पेश की। चार प्रमुख पैनल में प्रमोद त्यागी (पूर्व सपा जिलाध्यक्ष), अंजुम खान, राजेश्वर दत्त त्यागी व अनिल जिंदल के नेतृत्व वाले ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव आदि पदों पर नामांकन दाखिल किए। नामांकन जांच पूरी होने के बाद वापसी 10 फरवरी को होगी। मतदान 13 फरवरी सुबह 7:30 बजे से तथा मतगणना 14 फरवरी को निर्धारित है। कुल 2369 अधिवक्ता वोट डालेंगे। अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष का अनुभव जरूरी है, जबकि सामान्य सदस्य के लिए मात्र 2 वर्ष। पदों में अध्यक्ष-1, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष-1, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-2, उपाध्यक्ष-2, महासचिव-1, सहसचिव-3, कोषा...